Posts

Showing posts from May, 2024

Marriage_Anniversary

Image
#Marriage_Anniversary ❤️ मम व्रते ते हृदयं दधामि मम चित्तमनुचित्तं तेऽस्तु। मम वाचमेकमना जुषस्व प्रजापतिष्ट्वा नियुनक्तु मह्यम्।। सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीती।। यह प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि का बंधन है। इस प्रकार सुखद 11 वर्ष व्यतीत हुए। बाबा विश्वनाथ, कुलदेवता, इष्टदेवता एवं भगवती श्रीत्रिपुरसुन्दरी का आशीर्वाद बना रहे। सभी को सादर प्रणाम 🙏 #Anniversary_Special ❤️ जय श्रीराम। हर हर महादेव।।  दिनांक - 24.05.2024=9:10AM

।। बुद्ध पूर्णिमा ।।

Image
।। बुद्ध पूर्णिमा ।। भगवान् बुद्ध ने संपूर्ण सृष्टि को धर्म, करुणा, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। उनका विराट तपस्वी जीवन 'स्व' को जागृत करने और दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने की प्रेरणा देता है।   महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति और सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। कहने का तात्पर्य है कि जो बात बुद्धि - संगत है, वही बुद्ध - वचन है। जो बात बुद्धि - संगत नहीं है, वह बुद्ध-वचन नहीं है। पावन 'बुद्ध पूर्णिमा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  जय श्रीराम। हर हर महादेव।।

॥ साधना का स्वरूप ॥

Image
 ॥ साधना का स्वरूप ॥ विनम्रता धर्म की अनिवार्यता नहीं अपितु धर्म का स्वभाव है। धर्म के साथ विनम्रता ऐसे ही सहज चली आती है, जैसे फूलों के साथ सुगंध और दीपक के साथ प्रकाश। जब धर्म किसी व्यक्ति के जीवन में आता है तो वह अपने साथ विनम्रता जैसे अनेक सद्गुणों को लेकर आता है। धन और धर्म दोनों ही व्यक्ति की चाल को बदल देते हैं। जब धन होता है तो व्यक्ति अकड़ कर चलता है और जब धर्म होता है तो वह विनम्र होकर चलने लगता है।  जीवन में संपत्ति आती है तो मनुष्य कौरवों की तरह अभिमानी हो जाता है और जीवन में सन्मति आती है तो मनुष्य पाण्डवों की तरह विनम्र भी बन जाता है। संपत्ति आने के बाद भी जो उस संपत्ति रूपी लक्ष्मी को उन प्रभु श्रीनारायण की चरणदासी समझकर उसका सदुपयोग करते हुए अपने जीवन को विनम्र भाव से जीते हैं, यह यथार्थ है कि इस कलिकाल में उनसे श्रेष्ठ कोई साधक नहीं हो सकता।  जय श्रीराम। हर हर महादेव।।

अथ श्रीगणेश-ध्यानम्

Image
खर्वं स्थूलतनुं गजेन्द्रवदनं लम्बोदरं सुन्दरम् प्र स्यन्दन्मदगन्धलुब्धमधुपव्यालोलगण्डस्थलम् l दन्ताघातविदारितारिरुधिरै: सिन्दूरशोभाकरम् व न्दे शैलसुतासुतं गणपतिं सिद्धिप्रदं कामदम् ll भावार्थ- जो वामन और मोटे शरीरवाले हैं, जिनका हाथी के समान मुख और लम्बा उदर है, जो सुन्दर हैं तथा बहते हुए मद की सुगन्ध के लोभी भौंरों के चाटने से जिनका गण्डस्थल चपल हो रहा है, दांतों की चोट से विदीर्ण हुए शत्रुओं के खून से जो सिन्दूर जैसी शोभा धारण करते हैं, कामनाओं के दाता और सिद्धि देनेवाले उन पार्वती के पुत्र गणेशजी की मैं वन्दना करता हूँ l