मन्त्रार्थसहितं लक्ष्मीसूक्तम् Laxmi suktam
!! मन्त्रार्थसहितं लक्ष्मीसूक्तम् !! (काम, क्रोध, लोभ वृत्ति से मुक्ति प्राप्त कर धन, धान्य, सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति हेतु उपयोगी स्तोत्र है।) पद्मानने पद्मिनि पद्मपत्रे पद्मप्रिये पद्मदलायताक्षि । विश्वप्रिये विश्वमनोऽनुकूले त्वत्पादपद्मं मयि सन्निधत्स्व ॥ हे लक्ष्मी देवी ! आप कमलमुखी, कमल पुष्प पर विराजमान, कमल-दल के समान नेत्रों वाली, कमल पुष्पों को पसंद करने वाली हैं। सृष्टि के समस्त जीव आपकी कृपा की कामना करते हैं। आप सबको मनोनुकूल फल देने वाली हैं। हे देवी, आपके चरण-कमल सदैव मेरे हृदय में स्थित हों। पद्मानने पद्मऊरू पद्माक्षी पद्मसम्भवे । तन्मे भजसिं पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ॥ हे लक्ष्मी देवी ! आपका श्रीमुख, ऊरु भाग, नेत्र आदि कमल के समान हैं। आपकी उत्पत्ति कमल से हुई है। हे कमलनयनी! मैं आपका स्मरण करता हूँ, आप मुझ पर कृपा करें । अश्वदायी गोदायी धनदायी महाधने । धनं मे जुषतां देवि सर्वांकामांश्च देहि मे ॥ हे देवी ! अश्व, गौ, धन आदि देने में आप समर्थ हैं। आप मुझे धन प्रदान करें। हे म...